Wednesday, January 23, 2019

अमित शाह ने क्या मालदा की रैली में झूठ बोला?

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलावार को मालदा की रैली में विरोधियों पर यूनाइटेड इंडिया रैली में 'भारत माता की जय' और जय हिंद के नारे ना लगाने का आरोप लगाया.

दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यूनाइटेड इंडिया रैली का आयोजन किया था. इस रैली में पूरा विपक्ष एक मंच पर नज़र आया था.

रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डीएमके नेता एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और एनसीपी नेता शरद पवार सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी.

उन्होंने कहा, ''महागठबंधन विपक्ष की अवसरवादी राजनीति की झलक है. वे लोग देश से प्यार नहीं करते.''

अमित शाह के इस आरोप को बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया.

लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये आरोप सच हैं? जवाब है-नहीं. अमित शाह का विपक्ष की रैली पर लगाया गया ये आरोप झूठा है.

अपनी पड़ताल में हमने पाया कि यूनाइटेड इंडिया रैली में विपक्षी नेताओं ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे.

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने भाषण का अंत 'भारत माता की जय' के नारे के साथ ही किया था.

पटेल ने 2017 में गुजरात के चुनाव के दौरान बीजेपी के ख़िलाफ़ चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था. हालांकि वो किसी राजनीतिक पार्टी का कभी हिस्सा नहीं रहे. गुजरात में हुए पाटीदार आंदोलन में हार्दिक पटेल सबसे बड़े पाटीदार नेता के रूप में उभरे.

पढ़ें- क्या 'गल्फ़ न्यूज़' ने राहुल गांधी को 'पप्पू' कहा?

सिर्फ़ हार्दिक ही नहीं ममता बनर्जी ने भी अपने भाषण का अंत 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के साथ ही किया था.

अमित शाह पहले शख़्स नहीं है जिन्होंने विपक्ष की रैली में ऐसे नारे ना लगाए जाने के आरोप लगाए हों. इससे पहले एक सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था जिसमें दावा किया जा रहा था कि न्यूज़ चैनल आज तक की न्यूज़ एंकर श्वेता सिंह ने भी विपक्ष की रैली में ऐसे नारे ना लगाए जाने की बात कही है.

हालांकि उन्होंने ऐसे किसी भी ट्वीट से इनकार किया है जो विपक्ष की रैली में लगने वाले नारों से जुड़े हों.

बीजेपी और विपक्षी पार्टियां चुनावी कैंपेन में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं और ऐसे में राष्ट्रवाद का मुद्दा बार-बार चर्चा का विषय बन जाता है.

पढ़ें- क्या अमित शाह ने किया शिवराज का अपमान?

कई बार बीजेपी नेताओं ने बयान दिया है, ''जो भी वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाने से इनकार करता है वो हिंदू-विरोधी हैं. ''

ये मुद्दा बार-बार उठता रहा है, खासकर मुसलमान नेताओं के बीच. एएमआईएम के नेता और सांसद असदउद्दीन ओवैसी कई बार कह चुके हैं कि वंदे मातरम् कहना 'हमारे मज़हब के ख़िलाफ़ है'.

साल 2017 में उन्होंने एएनआई एजेंसी से कहा था, ''हम लोग केवल अल्लाह की पूजा करते हैं. हम मक्का और पैगंबर मोहम्मद की भी पूजा नहीं करते. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम अपने वतन से प्यार नहीं करते. इतिहास गवाह है कि हमने वतन पर सब कुछ न्यौछावर किया है और आगे भी करेंगे. लेकिन संविधान के मुताबिक हमें अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता है.''

पढ़ें- क्या आज़म ख़ान ने की ‘BJP को वोट देने की अपील’?

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ये हैरानी की बात नहीं है बीजेपी ने विपक्ष को वंदे मातरम या भारत माता की जय के नारों पर घेरा हो, लेकिन इस बार पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने झूठे दावों के जरिए घेरने की कोशिश की.

अब तक बीजेपी के किसी भी बड़े नेता और बीजेपी के ट्विटर से विपक्ष पर लगाए गए झूठे आरोप पर सफ़ाई नहीं पेश की गई है.

Tuesday, January 15, 2019

आरक्षणः 'जुलाई से उच्च शैक्षणिक संस्थानों में होगा लागू'- प्रेस रिव्यू

द इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, जुलाई से सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण लागू होगा.

जल्द ही इस बारे में आदेश जारी होंगे, जिसके बाद 2019-20 सत्र में सामान्य वर्ग के लिए ये आरक्षण लागू होगा.

ये आरक्षण निजी संस्थानों पर भी लागू होगा. इस संबंध में बजट सत्र में सरकार बिल ला सकती है.

अख़बार लिखता है कि इसके तहत हर पाठ्यक्रम में 25 फ़ीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''आरक्षण की वजह से पहले से लागू एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण के साथ किसी तरह के छेड़खानी नहीं की जाएगी. इसके लिए सीटें बढ़ाई जाएंगी.''

जनसत्ता की ख़बर के मुताबिक़, पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कहा है कि उन्हें सत्ता से हटाने की साजिश हो रही है.

मोदी ने कहा, ''हमारी सरकार ने फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए 90 हज़ार करोड़ रुपये की लूट पर रोक लगा दी है. इसलिए हटाने की साजिश हो रही है.''

पीएम ने कहा, ''हमने पिछली सरकारों में बिचौलियों की ओर से की जाने वाली सरकारी धन की लूट पर रोक लगा दी है. हमने छह करोड़ से ज़्यादा फर्जी राशन कार्ड, एलपीडी कनेक्शन और फर्जी पेंशन का भंडाफोड़ किया है. इन गड़बड़ियों को रोककर 90 हज़ार करोड़ रुपये बचाए.''

ओडिशा में मोदी एक सरकारी समारोह में शामिल हुए थे.

मोदी ने कहा, ''केंद्र सरकार ने एक कुछ लोगों के गैरकानूनी हितों के सामने अड़चन पैदा कर दी है. इसलिए वो लोग मेरे ख़िलाफ झूठे आरोप लगाकर देश के चौकीदार को हटाने के लिए हाथ मिला रहे हैं.''

हिंदुस्तान अख़बार की ख़बर के मुताबिक़, सीबीआई के कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की फोन टैपिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और सीबीआई से जवाब मांगा है.

इस केस की जांच के लिए एसआईटी बनाने की मांग की गई है.

केस से संबंधित दायर याचिका में फोन टैपिंग और टेक्निकल सर्विलांस के लिए दिशा-निर्देश बनाने की भी मांग की गई है.

हाईकोर्ट ने सरकार और सीबीआई से 26 मार्च से पहले जवाब देने के लिए कहा है.

एक वकील की ओर से दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीबीआई के तत्कालीन निदेशक, आलोक वर्मा और विशेष निदेशक के बीच चल रहे विवाद के दौरान डोभाल और अन्य लोगों के फोन टैप किए गए.

हिंदुस्तान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़, अमरीका में वाइट हाउस प्रशासन पेप्सी की पूर्व सीईओ इंदिरा नूयी को विश्व बैंक का प्रमुख बनाने पर विचार कर रहा है.

अखबार ने ये ख़बर द न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के हवाले से की है, जिसमें ये कहा गया था कि डोनल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका ने इंदिरा का नाम विश्व बैंक की मुखिया के तौर पर आगे कर रही हैं.

Monday, January 14, 2019

संजय दत्त की मुन्नाभाई 3 का क्या होगा? अरशद वारसी ने दी नई जानकारी

बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट के तहत आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी मीटू आरोपों के घेरे में आए हैं. उनपर संजू फिल्म की एक फीमेल असिस्टेंट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोपों के बाद कयास शुरू हो गए कि संभवत: हिरानी की वजह से मुन्नाभाई 3 पर असर पड़े. मगर ताजा रिपोर्ट्स में ऐसी खबरों को आधारहीन करार दिया गया है.

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि मुन्नाभाई 3 का प्रोडक्शन फॉक्स इंडिया के बैनर तले नहीं हो रहा है. इस वजह से फिल्म को होल्ड पर रखने की जरूरत ही नहीं है. फॉक्स इंडिया ने विधु विनोद चोपड़ा की वीवीसी फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध किया था. अनुबंध इस आधार पर था कि अगर वीवीसी फिल्म्स, राजकुमार हिरानी के साथ कोलैबोरेट करेगा तो फॉक्स इंडिया वीवीसी के साथ अपना अनुबंध तोड़ देगा." कुछ रिपोर्ट्स में विधु की वजह से मुन्नाभाई के होल्ड पर जाने की आशंका जताई गई थी. जबकि फॉक्स इंडिया और वीवीसी फिल्म्स की डील में यह साफ़ है कि विधु मुन्नाभाई 3 के साथ नहीं थे.   

हालांकि फिल्म बनेगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है. मुन्नाभाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अरशद वारसी ने कहा भी, "डिसीजन राजकुमार हिरानी के हाथ में है. जिस हिसाब से अभी (आरोपों के बाद) चीजें बदली हैं, उस हिसाब से फिल्म के भविष्य का कुछ नहीं कहा जा सकता है.'' इससे पहले अरशद ने ही फिल्म बनने की जानकारी दी थी. मुन्नाभाई के पिछले दोनों पार्ट में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे.

मुन्नाभाई के दोनों भागों में सर्किट के अहम रोल में रहे अरशद वारसी ने कहा था- ''जब मैं पिछले बार राजकुमार हिरानी से मिला था को उन्होंने कहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर धीरे-धीरे काम चल रहा है. साल 2019 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है.''

कुंभ प्रशासन के सूचना निदेशक शिशिर ने आजतक से बात करते हुए कहा कि टेंट के बाहर खाना बनाने की आज्ञा रहती है वहां पर ही सिलेंडर था जिसके कारण आग लग गई. उन्होंने कहा कि आग लगने के तुरंत बाद ही इसपर काबू पा लिया गया था. उन्होंने कहा कि हमने सभी को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी हैं, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के कारण इस प्रकार का हादसा हुआ है.

तेजस्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80, बिहार की 40 और झारखंड की करीब 14 सीटें अगर बीजेपी को मात देती हैं तो वह ऑटोमेटिक ही 100 सीटों से कम पर पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि BJP के लोगों ने बड़े-बड़े सपने दिखाने के काम किए, बिहार के चुनाव में बोली लगाई गई. लेकिन जो स्पेशल पैकेज का ऐलान किया गया, उसका कुछ नहीं हुआ.

तेजस्वी ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव ने जो कदम उठाया है, उससे देश नागपुरिया कानून से बच जाएगा. उन्होंने कहा कि CBI-ED अब बीजेपी के पार्टनर हैं, लालू जी भी इसी वजह से जेल में हैं. कांग्रेस के गठबंधन में शामिल ना होने पर उन्होंने कहा कि सबका मकसद बीजेपी को हराना है, लेकिन बीजेपी को हराने के लिए सपा-बसपा ही काफी हैं.

Monday, January 7, 2019

मां का इंतजार कर रहा था मासूम, पड़ोसी महिला ने किया यौन उत्पीड़न

मुंबई में यौन उत्पीड़न का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अधेड़ महिला ने 12 साल के मासूम बच्चे के साथ अपनी हवस मिटाई. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बच्चा पड़ोसी महिला के घर में बैठकर अपनी मां के आने का इंतजार कर रहा था. बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

बच्चे के यौन उत्पीड़न की यह वारदात मुंबई के बांद्रा इलाके की है. एनबीटी के मुताबिक 12 वर्षीय बच्चे के माता-पिता अलग रहते हैं. उसकी मां बांद्रा में रहती है और वह अपने पिता के साथ दूसरी जगह रहता है. रविवार को बच्चा अपनी मां से मिलने बांद्रा पहुंचा. लेकिन उसकी मां वहां नहीं थी. लिहाजा पड़ोसी महिला ने उसे अपने घर में बैठकर इंतजार करने के लिए कहा.

तभी उस 45 वर्षीय महिला को ना जाने क्या हुआ कि उसने 12 वर्षीय लड़के के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. वह उसके नाजुक अंगों को छूने लगी. बच्चे ने विरोध भी किया लेकिन वह महिला नहीं मानी और उसने कथित रूप से उस बच्चे का यौन उत्पीड़न किया.

कुछ देर बाद बच्चे के पिता उसे लेने के लिए बांद्रा पहुंचे. उन्होंने देखा कि उनका बेटा काफी सहमा हुआ और उदास था. उन्होंने जब उसकी परेशानी की वजह पूछी तो पहले वो चुप रहा लेकिन बार-बार पूछने पर उसने पिता को आपबीती सुनाई. बच्चे की बात सुनकर उसके पिता के होश उड़ गए.

वो फौरन अपने बेटे को लेकर पुलिस थाने जा पहुंचे. जहां बच्चे ने पुलिस वालों को सारी घटना बताई. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया था. पुलिस ने इस संबंध में यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया.

इसके बाद पुलिस ने रविवार को बांद्रा में दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला के स्पेशल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया. पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

यूपी में प्रयागराज ज‍िले की घूरपुर पुल‍िस ने रव‍िवार की सुबह इरादतगंज चौराहे पर एक कार रोकी. उसमें मोबाइल चोर गैंग के दो लोग बैठे थे. पुल‍िस ने पूछताछ के बाद दोनों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. उनके पास से चोरी के महंगे मोबाइल, टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद हुए. दोनों शात‍िर चोर कार पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर लोगों पर रौब गांठते थे. पुल‍िस ने दोनों के ख‍िलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज द‍िया.

घूरपूर थाना प्रभारी ने बताया क‍ि उन्हें मुखब‍िर से सूचना म‍िली थी क‍ि एक चोरों का ग‍िरोह यहां से गुजर रहा है. उसे पकड़ने अपनी टीम के साथ इरादतगंज चौराहे पर पहुंचे. सूचना थी क‍ि नीबी गांव से हवाई पट्टी मार्ग होते हुए एक कार में सवार दो मोबाइल चोर, कई मोबाइल व लैपटॉप के साथ शहर की ओर जा रहे हैं.

पुलिस टीम इरादतगंज चौराहे पर पहुंचकर कार का इंतजार करने लगी. जैसे ही कार हवाई पट्टी की ओर से आती हुई द‍िखी, पुल‍िस ने उसे रोक ल‍िया. वह दोनों को थाना लाई और पूछताछ करने लगी. दोनों ने मोबाइल चोरी की बात कबूल कर ली. इस दौरान पुल‍िस ने कार से 17 महंगे मोबाइल, एक टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद क‍िए.

दोनों की पहचान शाहबान स‍िद्दीकी और राजू नामदेव के रूप में हुई.  पुल‍िस को दोनों ने बताया क‍ि वे वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर रौब गांठते थे. गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखा होने की वजह से उन्हें भागने में आसानी होती थी.